डांस ड्रामा प्रतियोगिता में एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल रहा अव्वल, जन्माष्टमी के दिन परफॉर्मेंस का मौका, लाखो लोग देखेंगे उनकी कला

हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर द्वारा अक्षय पात्र परिसर में  14 वा हेरिटेज फेस्ट के दौरान डांस ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस प्रतियोगिता में आज जयपुर के 30 स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया| इस प्रतियोगिता मैं , महाभारत एवं पुराणों मैं श्री कृष्ण की लीलाओं के अनेकों दृश्यों की नाट्य प्रस्तुति दी गई! इन बाल कलाकारों ने अपनी कला  के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया !
प्रतियोगिता का जजमेंट डांस एंड ड्रामा क्षेत्र में प्रख्यात डॉ सीमा गोयल, माधुरी वाढवा, रेशमी चौहान ने किया|