मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोरियस के जयपुर ऑडिशन आज, सितम्बर में होगा फिनाले

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोरियस 2019 नेशनल ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले सितम्बर में होगा, जिसमे अलग अलग राज्यों से चुनकर आई प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा| मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोरियस की संस्थापक निर्देशक रजनी सिंघल ने बताया की प्रतियोगिता के ऑडिशन अलग अलग राज्यों में आयोजित किये जा रहे है| जयपुर के ऑडिशन सोमवार को अजमेर रोड स्थित एक होटल में दोपहर 12 से 5 बजे तक होंगे| ये प्रोग्राम महिलाओं व लडकियों के लिए खुद को सिद्ध करने का अच्छा प्लेटफार्म है| ऑडिशन में ब्यूटी पेजेंट के नेशनल डायरेक्टर इफ़्तेख़ार शेख, राजस्थान डायरेक्टर दीप्ती सैनी, यूपी डायरेक्टर सपना पाठक, इवेंट कोऑर्डिनेटर अदिति माथुर, फैशन कोरियोग्राफर शाद अख्तर सहित मॉडलिंग और फैशन जगत की हस्तियाँ मौजूद रहेंगी|