मुंबई| जन चेतना मंच के आनंद मनवानी का वृक्षों के साथ अद्भुत रक्षाबंधन का 22वां कार्यक्रम रविवार दिनांक 11 अगस्त की सुबह को जोग्गेर्स पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें उन पेड़ों को राखियां बाँधी गई जो कई सालों पहले उन्होंने यहां लगाए थे।
पेड़ों की आरती भजन गाकर की गई, जिसमे पेड़ों के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र के लिए प्राथना की गई।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे नाना देशमुख, प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री संजय पांडे, कार्यक्रम का संचालन व आभार योगिनी संतोष चौधरी ने प्रगट किया, कार्यक्रम की सफलता में मीना आनन्द, राज यादव, सारिका हलदर, वर्षा थानावाला, नेहा जैन, अटल माथुर, बिहारी शहरी, राजू असरानी, ब्रह्मकुमारी बहनों व रचिता मलकानी का विशेष योगदान रहा। साथ ही 27 सितम्बर को भारतवर्ष में रीलिज होने वाली फिलम “ज़िंदगी तुमसे “के कलाकारों ने बढ़चढ़ कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में फोटोग्राफी ज़ूम स्टूडियो राजू असरानी द्वारा की गई।




