ओढ़नी द्वारा "सावन" (रायल राजपूत कल्चर इवेंट) का 4 अगस्त को हाइनेस पैराडाइज में होगा आयोजन


सावन की रिमझिम बारिश फुहारो के चलते ओढनी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को जयपुर में सिरसी रोड स्थित हाइनेस पैराडाइज में सावन ( कल्चरल इवेंट)  का आयोजन करने जा रहा है।
इस सावन महोत्सव में 400 से अधिक महिलाऐं भाग ले रही हैं।।  इस कार्यक्रम की संचालिका ट्विंकल बाईसा का कहना है कि वो इस कार्यक्रम का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि राजस्थानी संस्कृति और गौरव को कायम रखने के लिए कर रहे हैं जिससे राजस्थानी संस्कृति जीवित रहे।। बाईसा का कहना है कि हम नए विचारो के साथ सामने आते हैं ताकि हम इस दिन को यादगार बना सके आर्गनाइजर का कहना है कि इस बार हमारा मक़सद उन महिलाओं को सामने लाना है जो घरेलू कामो में खोई हुई हैं,  मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ जिन्हें मुश्किल से समय मिलता है|
आर्गनाइजर का कहना है कि इस बार इवेंट का मुख्य आकर्षण ग्रामीण महिलाएँ होगी ताकि हम सभी मे खुशियाँ बिखेर सके।
कार्यक्रम में झुले, डांस,  भवाई नृत्य, ग्रूप घूमर, कैटवाक, और बहुत सारे टाइटल्स मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। ट्विकंल बाईसा का कहना है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फैमस डिजाइनर कीर्ति सिहं , डाक्टर ज्योत्सना शेखावत , पूनम खंगारोत तथा अतिथि के रूप में सीमा राठोर,  कृतिका बाईसा,  के. एस. स्टूडियो रहेंगे।
कार्यक्रम की ब्रांडिंग और प्रमोशन शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की फाउडंर अम्बालिका शास्त्री कर रही हैं।