मॉडल विद्या शुक्ला कोटा प्राईड अचीवमेंट अवार्ड 2019 से हुई सम्मानित
रिम झिम ब्यूटी पार्लर और शक्ति फिल्म प्रोडक्शन ने कोटा प्राइड अचीवमेंट अवार्ड शो का आयोजन किया जिसके अंतर्गत विशिष्ट उपलब्धि अर्जित कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले 51 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया
रिम झिम ब्यूटी पार्लर की फाउंडर रेखा स्वामी और अम्बालिका शास्त्री ने बताया कि हमारे ज्यूरी पैनल द्वारा सभी अवार्डी का चयन उनकी योग्यता व उपलब्धि के आधार पर किया गया था
सम्मान समारोह में मॉडल विद्या शुक्ला हिंदुस्तान टाइम्स के प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट अफसार काजी
पर्लकान पीआर एजेंसी के सीएमडी ललित शर्मा समाजसेवी आदित्य जैन समेत अनेक हस्तियों को सम्मानित किया गया
27 कैटेगरी में किया गया सम्मान:-
समारोह में मेडिकल एंड हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर,स्पोर्ट्स,पत्रकारिता,
एजुकेशन, मूवी एंड थियेटर,होटल एंड रिसॉर्ट आदि कुल 27 कैटेगरी में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वालों को सम्मानित किया गया

