जयपुर| शहर की फैशन आइकॉन व फेमस मॉडल मेघा शर्मा ने जुलाई 14 को दिल्ली में आयोजित मिसेज दिवा ऑफ़ इंडिया इंटरनेशनल में फर्स्ट रनरअप का ख़िताब अपने नाम किया| इसके साथ ही मेघा शर्मा ने मिसेज ग्लोइंग स्किन व मिसेज पोपुलर स्किन का भी अवार्ड जीता| इस कार्यक्रम की सेलेब्रिटी गेस्ट 'हाउसफुल 2' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस शाज़ान पदमसी थी| इवेंट के आर्गेनाइजर वायरस फिल्म एंटरटेनमेंट के यश गुप्ता एवं ग्रूमिंग एक्सपर्ट बॉम्बे के अन्जुषा और मंजूषा रहे|
बता दें कि मेघा शर्मा केवल मॉडल ही नहीं है, बल्कि एक एस्ट्रोलोजर और काउंसलर भी है, व सोशल वर्क में भी वह हमेशा एक्टिव रहती है| मेघा शर्मा पूर्व में भी मिसेज रेडियंट स्किन 2019 रह चुकी है, व इसी के साथ फैशन जगत से जुड़े कई अवार्ड शोज की जूरी मेम्बर रह चुकी है |



