प्रख्यात गायक युगल ए आर रहमान फेम डॉ गौरव जैन एवम गुरुकुल फेम गायिका दीपशिखा जैन की आवाज़ से सजा नया राजस्थानी वीडियो सॉन्ग 'गोरिया'
जयपुर| राजस्थान के प्रख्यात गायक युगल ए आर रहमान फेम डॉ गौरव जैन एवम गुरुकुल फेम गायिका दीपशिखा जैन की आवाज़ से सजा नया राजस्थानी वीडियो सॉन्ग 'गोरिया' 2 जुलाई को एक समारोह में लॉन्च किया गया जिसे मोहन वीना वादक पद्म भूषण पं विश्व मोहन भट्ट तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने लॉन्च किया। ट्रूपर रेकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस रोमांटिक गीत को लिखा है रजनीश जयपुरी ने और संगीत दिया है राजस्थानी गीतों से खास पहचान बनाने वाले रैपरिया बालम ने। लॉन्च से पहले ही गीत के टीज़र को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली।
राजस्थानी वीडियो सॉन्ग 'गोरिया' मे रोमांस को आकर्षक राजस्थानी अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है , इस वीडियो में नायक नायिका के किरदार में हनी शर्मा और कशिश भाटिया है। फिल्मांकन में फौजी नायक और नायिका के प्रेम और साहस के जज़्बे को दिखाया गया है। जब नयी ब्याहता अपने जीवन के सबसे सुनहरे दौर से गुज़रती है और देश की सेवा के लिए जाते हुए नायक को विदाई अपने आंसूं छुपाकर देती है।
गायक गौरव जैन का कहना है कि पुराने राजस्थानी सुर और नए बोलो से सजा ये गीत है और राजस्थानी फोक के साथ ये बदलाव जरूरी है , क्योकि नयी पीढ़ी को कला संस्कृति से जोड़ने के लिए ये बदलाव जरूरी है।
मोहन वीना वादक पद्म भूषण पं विश्व मोहन भट्ट ने कहा की " गायक गौरव और दीपशिखा जैन का यह संगीतमय प्रयास न केवल देश विदेश के युवाओं को आकर्षित करेगा तथा राजस्थानी संगीत की महक से रूबरू करवाएगा।"
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने बताया की " राजस्थान का समृद्ध लोक संगीत ऐसे मधुर गीतों और वीडियो के माध्यम से आज के युवाओं को जोड़ने में कामयाब हो रहा है। "