Skip to main content

कोटा प्राइड अचीवमेंट अवार्ड 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित, 51 प्रतिभाएँ सार्वजनिक रूप से होंगी सम्मानित

कोटा। निरंतर समाज के लिए कुछ ना कुछ करते रहना आवश्यक है साथ ही आवश्यक है उन लोगों का सम्मान जो इस समाज तथा देश को समर्पित होकर श्रेष्ठ कार्य कर दूसरों से अलग अपनी पहचान बनाते हैं।  कुछ यही भाव लेकर। रिम झिम ब्यूटी पार्लर और शक्ति फिल्म प्रोडक्शन *कोटा प्राइड अचीवमेंट अवार्ड* लेकर आया है जिसके अंतर्गत विशिष्ट उपलब्धि अर्जित कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले 51 प्रतिभाशाली व्यक्तियों  को सार्वजनिक रूप से  सम्मानित किया जाएगा।
रिम झिम ब्यूटी पार्लर की फाउंडर  रेखा स्वामी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि "कोटा प्राइड अचीवमेंट अवार्ड" का संस्करण 18  अगस्त को कोटा में आयोजित होगा। इससे पूर्व नॉमिनेशन के लिए 10 अगस्त अंतिम तिथि रखी गई है। नॉमिनेशन के माध्यम से प्राप्त हुई प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया जाएगा, जिसका परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 14 अगस्त को घोषित होगा। आयोजक रेखा स्वामी ने बताया कि हमारे ज्यूरी पैनल द्वारा सभी अवार्डी का चयन उनकी योग्यता व उपलब्धि के आधार पर किया जाएगा।
27 कैटेगरी में होगा सम्मान:-
समारोह में मेडिकल एंड हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर,स्पोर्ट्स,पत्रकारिता, एजुकेशन, मूवी एंड थियेटर,होटल एंड रिसॉर्ट आदि कुल 27 कैटेगरी में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
आप अपने आवेदन हमें निम्न ईमेल एड्रेस पर भेज सकते हैं- Kotapride2019@gmail.com