स्टूडेंट्स के डिज़ाइन को शोकेस करने के लिए पोद्दार फैशन रनवे 2019 का हुआ आयोजन, मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया 2017 मिस एस्मा वोलोडर रही शोस्टॉपर
मानसरोवर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के डिज़ाइन डिपार्टमेंट ने अपने स्टूडेंट्स के डिज़ाइन को शोकेस करने के लिए पोद्दार फैशन रनवे 2019 प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शहर के कई नामी डिज़ाइनर ने शिरकत की। इंडियन बोर्न कैनेडियन डिज़ाइनर डॉ सतीश सीखा जी ने भी स्टूडेंट्स को डिज़ाइन के टिप्स दिए। शो की शोस्टॉपर बनी मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया 2017 मिस एस्मा वोलोडर। एस्मा ने स्टूडेंट्स के डिज़ाइन करे परिधान पहन कर रैंप वाक की। पूरा शो राजस्थान की धरोहर पर समर्पित था। बगरू प्रिंट्स, नोहरा डिज़ाइन एवं ब्लू थीम पर पूरा शो बेस्ड था। इस अवसर पर पोद्दार ग्रुप के चेयरमैन डॉ आनंद पोद्दार ने सभी गेस्ट्स एवं स्पॉन्सर्स को स्टूडेंट्स द्वारा डिज़ाइन किये हुए मोमेंटो दिए एवं सभी का शुक्रिया अदा किया।
