द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल इवेंट का आयोजन राधिका ज्वेल्स, सीके बिड़ला और महिंद्रा के सहयोग से दिनांक 20 जुलाई को


वाल्ट्ज कॉन्सेप्ट्स एंड इवेंट्स द्वारा द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल इवेंट का आयोजन राधिका ज्वेल्स, सीके बिड़ला और महिंद्रा के सहयोग से, 20 जुलाई 2019 को फोर्ट रेस्टोरेंट में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवाओं में खासा चर्चित एप टिक टॉक का एक कान्टेस्ट होने जा रहा है। जिसमें टिक टॉक में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की लाइव जजमेंट होगी। प्रतियोगिता में जीतन वाले तीन विजेताओं  को टिक टॉक क्वींस के ख़िताब से नवाजा जाएगा। वहीं राधिका ज्वेल्स की ओर से एक लकी ड्रॉ का भी आयोजन होगा जिसमें जीतने वाले भाग्यशाली विजेता को डॉयमंड की रिंग दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान राधिका ज्वेल्स  की और से विभिन तरह की ज्वेलरी भी प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम में फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे विजेता जैन बतौर ड्रेस डिज़ाइनर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को योगेश मिश्रा एंड टीम के द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा।
कार्यक्रम का निर्देशन नीलम सक्सेना और विजय एंड्रूज़ द्वारा किया जाएगा। नीलम सक्सेना ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया की ये पूरा कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी. सुनीता मीणा, डी.आई.जी सिक्योरिटीज राजेश मीणा, चेयरपर्सन ऑफ़ पोद्दार ग्रुप कमला पोदार और आर्टिस्ट गुलाबो सपेरा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि 11 जुलाई को आॅडिशन में तीन डांसिंग दिवास (परी) , तीन सिंगिंग आइडल का चयन हुआ था। आयोजन में लाइव प्लेबैक सिंगिग पर टॉप 10 फीमेल मॉडल रैम्प वॉक करेंगी। इसी के साथ साथ सिंगिंग और डांसिंग कांटेस्ट भी आयोजित किया जाएगा ।

इस इवेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए मीडिया कोऑर्डिनेटर ललित शर्मा से संपर्क किया जा सकता है 98292 33334