रंगों से मुझे प्रेरणा मिलती हे: दीप्ती कासलीवाल


जयपुर में पली-बड़ी दीप्ती कासलीवाल  ने हॉप्स एंड टेटर्स में होने वाले आर्टिस्ट गलोर में अपने आर्ट को प्रस्तुत किया आर्टिस्ट दीप्ती ने  तीन साल पहले ही चित्रकारिता  की शुरूआत की विंटेज पेंटिंग्स बनाने का शौक रखने वाली दीप्ती अभी तक 72 तस्वीरें बना चुकी हैं जिनमें से उन्होंने करीब 25 पेंटिंग्स सेल कर दी हैं दीप्ती  का बंगलोर में खुदका एक स्टूडियो भी है जिसमे वो बच्चो को आर्ट के बारे में सिखाती है और साथ ही अपनी पेंटिंग्स को भी सेल करती है। दीप्ती ने घर से ही इस प्रोफेशन की शुरुआत एक हॉबी के रूप में की थी। इन्होने जयपुर के महारानी कॉलेज से फिजिक्स में B.sc की। दीप्ती ने अपने कला के सफर के बारे में बताते हुए कहा की कला एक ऐसी चीज़ है जिसको बेचने से ज़्यादा मुश्किल लोगो को उसके बारे में समझाना है। उन्होंने अपनी प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर बताया की किसी शख्सियत से ज़्यादा उन्हें रंगो से प्रेरणा मिलती है। दीप्ती भविष्य में एक बड़ा स्टूडियो खोलना चाहती है और ज़्यादा से ज़्यादा बच्चो को कला से रूबरू करना चाहती है। उन्होने कहा की आगे आने पीड़ी को बताना चाहेंगी की कला का क्षेत्र एक बहुत ही खूबसूरत प्रोफेशन है बस आपको हमेशा धैर्य रखने की ज़रूरत है।