जयपुर के रेस्टोरेंट 'हॉप्स एन टेटर्स' में आर्टिस्टिक गैलोर मैं 2 दर्जन से अधिक उभरते कलाकारों की कला का प्रदर्शन किया गया कला प्रदर्शनी आज से शुरुआत हुई और 27 जून तक चलेगी यह कार्यक्रम नीति कासलीवाल और एडवोकेट ललित शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली और मुंबई और बेंगलुरु सुमित जयपुर के छोटे-बड़े उभरते कलाकारों समेत कई कलाकार, गेस्ट के तौर पर शामिल हुए।
कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया टीवी के सीएमडी जगदीश चंद्रा , IHMCS के डायरेक्टर रवि पूरी, दीप्ति कासलीवाल, विनीता शर्मा व सेंट ज़ेवियर कक्षा 3 के छात्र स्वर्णिम शर्मा भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अन्य उभरते हुए कलाकार भी मौजूद रहें |
जयपुर के रेस्टोरेंट 'हॉप्स एन टेटर्स' ने चित्रकारों को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जिसमें चुनिंदा व प्रतिभाशाली चित्रकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला। आर्टिस्टिक गैलोर में चित्रकारों को अपने चित्र व कला को बेचने का एक स्वर्ण अवसर भी मिला। इस कार्यक्रम के ज़रिये चित्रकार, कला पारखी से मिलकर अपनी कलाकृति व उनके पीछे की विचार प्रक्रिया को भी समझा। कार्यक्रम में कला प्रेमी भी मौजूद रहे , जसिके चलते उन्हें अलग अलग चित्रकारों की कला देखने का अवसर मिला और उनसे कुछ पर्सनल राय व संपर्क भी बना। कला प्रेमीयों ने यहाँ आकर अपनी पसंदीदा चित्र को भी खरीदा।
ललित शर्मा ने कहा कि इस आर्टिस्टिक गैलोर में अधिक से अधिक लोग शामिल हुए और चित्रकारों को अपनी कला का प्रदर्शन व उन्हें बेचने का एक स्वर्ण अवसर मिला।
राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित, आर्टिस्ट हनुमान सैनी ने भी करा कला का प्रदर्शन
आर्टिस्टिक गैलोर के तहत दो दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। एग्जीबिशन में जाने माने आर्टिस्ट हनुमान सैनी समेत 28 से ज्यादा आर्टिस्टों ने अपना आर्टवर्क प्रजेंट किया। इनमें बेंगलुरू की दीप्ति कासलीवाल, जयपुर की कोमल अग्रवाल, जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल की तीसरी कक्षा के छात्र स्वर्णिम शर्मा, मन्नत मोदी श्वेता जैन, रिशिका कासलीवाल और अंजलि शर्मा समेत कई अन्य आर्टिस्ट 40 से ज्यादा आर्टवर्क प्रजेंट कर रहे हैं कार्यक्रम का आयोजन एंटरप्रेन्योर नीति कासलीवाल और एडवोकेट ललित शर्मा के द्वारा होप्स एंड टेटर्स में किया गया| एग्जीबिशन में दिल्ली और मुंबई से चित्रकार व कलाकार गेस्ट के तौर पर शामिल रहे | प्रदर्शनी में चुनिंदा व प्रतिभाशाली चित्रकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला।



