हॉप्स एन टेटर्स में आयोजित 'आर्टिस्टिक गैलोर' में कई युवा कलाकार व चित्रकार शामिल हुए। ज़ेवियर स्कूल की तीसरी कक्षा के छात्र स्वर्णिम की पेंटिंग्स 'आर्टिस्टिक गैलोर' का मुख्य आकर्षण बन रही है। स्वर्णिम द्वारा बनाई गई नोबिता और डोरेमोन की तस्वीर लोगों को खूब लुभा रही है। स्वर्णिम के पिताजी ललित शर्मा हाई कोर्ट में वकील है और स्वर्णिम की माँ सीमा शर्मा IIS यूनिवर्सिटी में लेक्चरर है। स्वर्णिम के माता पिता का कहना था की स्वर्णिम शुरू से ही कला में रूचि रखता है और साथ ही अन्य चीज़ों में काफी दिलचस्पी रखता है। स्वर्णिम के पिता ललित शर्मा ने बताया कि स्वर्णिम अभी से काफी एक्टिव व कॉन्फिडेंट है और पढ़ाई में भी काफी तेज़ है। स्वर्णिम की माँ सीमा शर्मा ने बताया कि स्वर्णिम पढ़ाई व चित्रकला के साथ-साथ खेल को भी बहुत महत्व देते हैं। स्वर्णिम से बातचीत के दैरान उन्होंने कहा कि उनके माता पिता उनको काफी सपोर्ट करते हैं व कला से जुडी हर चीज़ में उनका साथ देते हैं। स्वर्णिम ने अपनी कला का प्रदर्शन पहले भी बहुत बार किया है और उनका यह मानना है कि इससे उन्हें काफी प्रेरणा मिलती है। स्वर्णिम ने कहा की वह बड़े होकर विश्व के प्रसिद्ध चित्रकार बनना चाहते है।