बंगाल पुलिस की कामयाबी को सलाम करती है चेज़
जयपुर| अगर आप एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्में पसंद करते हैं, तो फिल्म चेज़ - नो मर्सी टू क्राइम आप ही के लिए है| जयपुर वासियों के लिए अच्छी ख़बर है कि कल शाम, फिल्म चेज़ का ट्रेलर लॉन्च किया गया| इस मौके पर फिल्म में सत्तू भैया का किरदार निभा रहे अमित सेठी, और इमरान का पात्र कर रहे दिपांजन बसक, फिल्म के डायरेक्टर एस.आर.जी., और प्रोड्यूसर मीना सेठी मॉण्डल मौजूद रहे।
जानना ख़ास है कि 2 अगस्त को रिलीज़ हो रही यह फिल्म एक अपराध सरगना और पुलिस के उनका लगातार पीछे रहने और पड़ताल करने के सफ़र को बयां करती है| फिल्म की कहानी बंगाल से होते हुए झारखण्ड, नेपाल और बैंकॉक की खुबसूरत जगहों तक पहुँचती है।
फिल्म अपराध, ट्रेन में हुई एक लूट की घटना और पुलिस महकमे के इर्द - गिर्द घूमती है| फिल्म लूटपाट की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें पिता - पुत्र शैलेन्द्र और सत्येन्द्र यादव लिप्त थे| पूरी फिल्म में सिलसिलेवार रोमांचक घटनाएं होती हैं, औरआख़िर में यह खुलासा होता है कि इस पूरी वारदात के पीछे छिपे अपराधियों की असल पहचान क्या है? फिल्म यह भी दर्ज करती है कि बंगाल पुलिस ने किस तरह इन अपराधियों का पीछा किया, और उन्हें खत्म करने में कामयाबी हासिल की।
एस.आर.जी. के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और ड्रामे से भरपूर है| फिल्म में यह भी ख़ास है कि एक लम्बे समय केबाद आप कुमार सानू की आवाज़ सुन पाएँगे| फिल्म अमित सेठी,दिपांजन बसक, मुश्ताक ख़ान, गुलशन पाण्डे, गार्गी पटेल और सुदीप मुखर्जी ने अभिनय से सजी है।