जयपुर। राजस्थान फैशन कॉरिडोर सीजन-1 जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लाक्र्स आमेर में 1 जून को होगा। हाई एन फैशन शो की ऑर्गेनाइजर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर शैली करवा और जयपुर थ्रेड्स की ओनर नीलम सिंह ने बताया कि नामी डिजाइनर्स अपना रॉयल कलर्स का कलेक्शन्स शोकेस करेंगे। इसमें न्यू ट्रेन्ड्स, न्यू लुक समर कलेक्शन खासतौर से फोकस होंगे।इस मौके पर सेलिब्रिटी फैशन कोरियोग्राफर रूबरू मि.इंडिया-2016 और एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम आकाश चौधरी होंगे। इवेंट में अमोर बूटीक की डिजाइनर मेघना, सान्वी बूटीक की रिया खडोलिया और आगमन की डिजाइनर नेहा अस्थाना अपना रॉयल कलेक्शन शोकेस करेंगी।
