जयपुर| राजस्थान की निष्ठा मलिक को मिला बेस्ट ब्यूटी एक्सपर्ट का अवार्ड| मौका था शक्ति फिल्म प्रोडक्शन एवं त्रिनेत्र फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित डिज़ाइनर मॉडल फैशन अवार्ड का| अवार्ड फंक्शन में फैशन जगत से जुडी कई हस्तियों को सम्मानित किया गया|
निष्ठा 2018 में मिस इंडिया यु.के. फाइनलिस्ट रह चुकी है, साथ ही 2019 में इंटरनेशनल वीमेन एचीवर का अवार्ड हासिल कर चुकी है|