फैशन शो 2019 "मि./मिस/मिसेज इंडियन बॉलीवुड क्राउन का आयोजन

जयपुर। राजधानी के होटल वी वन प्राइड में आगामी 28 अप्रैल को यूनिक एफ ज़ोन द्वारा एक ग्रैंड फैशन शो2019 "मि./मिस/मिसेज इंडियन बॉलीवुड क्राउन" का आयोजन किया जाएगा। शो के डायरेक्टर योगेश जोशी और असिस्टेन्ट डायरेक्टर पीहू विस्वास ने बताया कि यह शो एक राष्ट्रीय स्तर का शो होगा। इस शो में दुनिया भर से डिज़ाइनर और मेकअप आर्टिस्ट और पार्टिसिपेंट मॉडल्स आएंगे।जयपुर में राष्ट्रीय स्तर का ये पहला शो होगा। इस शो में कई मॉडल्स रैंप वॉक करेगी और इस कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटीज, फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग सम्मिलित होंगे। इस शो की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये शो प्रतिभागियों के कार्य उनके टैलेंट को एक राष्ट्रीय स्तर पर एक प्लेटफार्म देने का और राजस्थानी संस्कृति को देश भर में आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

फिनाले राउंड के 30 प्रतिभागियों में से विजेता व उप विजेताओं का चयन किया जाएगा। "मि./मिस/मिसेज इंडियन बॉलीवुड क्राउन के विजेता को क्राउन पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, विनर व रनरअप को अल्बम व अन्य कार्यक्रमों में मॉडलिंग का मौका भी मिलेगा। गौरतलब है कि "मि./मिस/मिसेज इंडियन बॉलीवुड क्राउन" के फिनाले राउंड में बतौर मुख्य जज के रूप में अभिनेता अंकुश भास्कर , संगीत निर्देशक संतोष भालेराव व अभिनेता अकबर खान होंगे !