जयपुर कॉट्योर शो सीजन 6 हुआ सम्पन्न, बॉलीवुड स्टार्स ने किया वेडिंग कलेक्शन ट्रेंड्स को शोकेस

प्राची देसाई और हिमांश कोहली ने वेडिंग कलेक्शन ट्रेंड्स किये शोकेस

जयपुर। फैशन, ग्लैमर और स्टाइल से सरोबार जयपुर कॉट्योर शो का दूसरा दिन भी सितारों से सजा दिखा। राजस्थानी, ट्रेडिशनल, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न परिधानों की डिज़ाइनर रेयर कलेक्शन शोकेस किया गया। शो के दूसरे दिन जाने माने फैशन डिज़ाइनर मोहित फलोद ने ओपनिंग की, इसी कड़ी में गुजरात से आई चर्चित फैशन डिज़ाइनर्स श्रेना सुथरिया और दीपाली पारीख ने देश भर की प्रसिद्ध हस्तकला और स्टाइल को फ्यूज़न में परोसा। जिसके बाद जयपुर के प्रसिद्ध फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से रिद्धिमा गोधा और गौरव गौड़ के फैशनेबल डिज़ाइन्स ने रैंप पर इंद्रधनुषी छठा बिखेरी। शो के क्लोजिंग राउंड में डिज़ाइनर गौरव जैन के मेन्स वियर की नवीनतम रेंज को मॉडल्स ने रैंप पर शोकेस किया। 
बॉलीवुड के मशहूर चेहरों से शो का दूसरा दिन गुलज़ार रहा, इस दौरान डिज़ाइनर मोहित फलोद के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई और डिज़ाइनर गौरव जैन के लिए हिमांश कोहली शोस्टॉपर रहे। 
- राजस्थानी, गुजराती और बंगाली आर्टवर्क फ्यूज़न रहा खास - 
रॉयल लुक्स पर तैयार किए परिधानों का मंच पर अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। मोहित फलोद   वेडिंग सीजन को देखते हुए शो में खास हेरिटेज रॉयल थीम के परिधान शोकेस किये। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने डिज़ाइनर मोहित फलोद के समर वेडिंग कलेक्शन की उम्दा झलक पेश की। जिसमें पोल्की, ज़रदोजी, कुंदन, मीना, मोतियों का काम देखने को मिला। कलेक्शन का खास आकर्षण कपल ऑउटफिटस रहे, जहां मॉडल्स रैंप पर जोड़ी से मेन्स और फीमेल वेडिंग कलेक्शन पेश किये। 
इसी के बाद गुजराती डिज़ाइनर्स श्रेना सुतारिया ने शो में ब्राइडल, फॉर्मल और सेमी फॉर्मल क्लोदिंग शोकेस की। जहां अहमदाबाद के वटवा, सदन, नरोड़ा गांव के आर्टिजंस की क्रिएटिविटी देखने को मिली। जिसमें इन गांवों की रबारी समुदाय की महिलाओं ने सदियों पुराने सिलाई बुनाई कला को फैशन के साथ जोड़ा गया। इसी के साथ ही कोलकता फ्यूज़न कलेक्शन भी खास रहा जिसमें कोलकता के पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय का आर्ट वर्क देखने को मिलेगा। वहीं गुजरात की डिज़ाइनर दीपाली पारीख ने शो में गुजरात कोलकाता फ्यूज़न पेश किया। जिसमें खास सिल्क, जॉर्जेट और गाज़ी कॉम्बिनेशन लिया गया । बनारसी सिल्क पर मुकेश तार, बांधनी पर कलमकारी और जॉर्जेट पर थ्रेड और सिलाई बुनाई की कारीगिरी देखने को मिली। एक्सपेरिमेंटल ब्लाउज कट्स को कलेक्शंस शोकेस हुए। इसी के साथ खादी में काफी एक्सपेरिमेंटल डिज़ाइन्स और आर्टवर्क को प्रेजेंट किया गया। 
 तीसरे राउंड में जयपुर के सिल्वेरिन स्पा एंड सैलून और चंडीगढ़ के क्लिओपेट्रा मेकओवर्स से मेकओवर एक्सपर्ट पूर्णिमा गोयल और रिचा अग्रवाल ने समर वेडिंग सीजन बेस्ड फ्लोरल मेकओवर थीम पर एक्सपेरिमेंटल लुक्स तैयार किए। ऐसे में स्टाइलिश और अनोखे हेयर डूज़ की वैरायटी शोकेस की गयी। जिसमें खास कर फ्रेश रियल फ्लावर्स, आर्टिफिशियल फ्लावर्स, कस्टमाइस्ड हेयर एसर्सरीज़ के साथ इंटरनेशनल लुक्स खास रहे। हाई बन, रेट्रो और एडवांस्ड हेयर स्टाइल के साथ ही मेकअप पर भी खास ध्यान दिया गया। मेकअप में 2019 हाई फैशन ट्रेंड्स को देखते हुए फेस मेकअप काफी सटल रखा गया है और आइज़ को मेकअप हाईलाइट किया गया। 

शो के चौथे राउंड में फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से रिद्धिमा गोधा और गौरव गौड़ ने कलेक्शन थीम 'हैप्पी क्लाइंट, हैप्पी अस' के साथ क्लाइंट्स ने ख़रीदे हुए डिज़ाइनर वियर को ही रैंप पर शोकेस किया। जिसमें ट्रेडिशनल और सेमी ट्रेडिशनल के परिधान देखने को मिले। इसी के साथ कलेक्शन को शोकेस करने के लिए 4 फेमिना मिस इंडिया भी रैंप पर ब्राइडल वियर प्रदर्शित करती दिखी। 
शो के अंतिम राउंड में डिज़ाइनर गौरव जैन ने ब्राइडल मेन्स कलेक्शन शोकेस किया जिस दौरान बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने शोस्टॉपर के तौर पर फैशन के नए आयाम कायम किये। गौरव ने खास मेन्स कलेक्शन में विभिन्न वैरायटी शोकेस करते हुए मेन्स वियर के 2019 ट्रेंड स्थापित किये।

Some Glimpses of Jaipur Couture Show 2019