संजना इवेंट्स व ऑरा फैशन एकेडमी की ओर से "ब्रेक द मिथ" कांसेप्ट पर फैशन शो आयोजित हुआ

जयपुर में नारायण सिंह सर्किल स्थित इन्द्रलोक सभागार में संजना इवेंट्स व ऑरा फैशन एकेडमी के फैशन शो “ये है फैशन” में हाई बीट्स म्यूजिक की ताल पर सुपर मॉडल्स की आकर्षक कदमताल और फैशन डिज़ाइनर्स के डिजाईनर लिबासो एवं ज्वेलरी का मनमोहक वैभव देखने को मिला |
शो डायरेक्टर, संजना इवेंट्स की गुडविल एम्बेसडर, स्टूडियो योर हार्नेस एवं ऑरा फैशन एकेडमी की ओनर शैली करवा ने बताया की यह शो “ब्रेक द मिथ” कांसेप्ट पर आधारित रहा |
इस शो में फैशन डिज़ाइनर दीपिका सिंह ने इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन शोकेस किया जिसमे नेचुरल टाई एंड डाई ईको फ्रेंडली कलर्स का इस्तेमाल किया गया, द जीवन मोहरी ब्रेक की मशहूर डिज़ाइनर दीपिका सिंह के कलेक्शन के लिए शोज़ टॉपर सोनल मुद्गल रही |
डिज़ाइनर निहारिका सिंह ने जयपुर में पहली बार अपने एथनिक कलेक्शन को मंच पर शोकेस किया साथ ही डिज़ाइनर हर्ष कलवानी ने ब्रांड ओनर एस.के.सी. में अपना कॉटन कुर्ती, रेयान, चंदेरी कलेक्शन शोकेस किया|
शिल्पा अग्रवाल की फ्लोरल ज्वेलरी एवं अंजू सौंखिया के सौंखिया ज्वेलर्स की डिज़ाइनर ज्वेलरी कलेक्शन ने मॉडल्स की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए |
इस फैशन शो में मीना सपेरा का कालबेलिया नृत्य, यश पंवार का भपंक, मिताली एवं सरबजीत की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शको का मन मोह लिया |
फैशन शो आयोजन समिति में नीना गुप्ता,  नीलम सिंह, छाया शिया भगवानी, रजत शर्मा और  इशान गोयल शामिल रहे|