जयपुर | न्यू एवर ग्रीन कल्चरल सोसाइटी की ओर से जवाहर कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो और बिग बॉस सीरियल फेम गिटारिस्ट तीती रोबिन का सम्मान किया गया | कार्यक्रम के मुख्या अतिथि राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री बी.डी.कल्ला थे तथा इस कार्यक्रम के संयोजक दीपक पंवार थे | दोनों कलाकारों के अभिनन्दन समारोह के बाद गुलाबो ने तीती रोबिन, अपने पुत्र डीनू बंजारा एवं पुत्री राखी सपेरा के साथ मिलकर विभिन्न प्रस्तुतियां दी जिसे देख कर दर्शक अभिभूत हो उठे |