-रिफ का चौथा दिन, छाई रहीं हिन्दी फिल्में
-रिफ की क्लोजिंग सेरेमनी 23 को,
- नवाजी जाएंगी बेस्ट फिल्मी हस्तियां
जयपुर। शहर के सहकार मार्ग स्थित क्रिस्टलपॉम आइनोक्स में चल रहे राजस्थान इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के पांचवे संस्करण के चौथे दिन मंगलवार 22 जनवरी को देश-दुनिया की फिल्म स्क्रीनिंग समेत टॉक शो में दिलचस्प संवाद हुए। पिछले चार दिनों में रिफ में फिल्म संबंधी दिलचस्प चर्चाओं का दौर चला, वहीं सार्थक शॉर्ट व फीचर फिल्मों ने फिल्म से जुड़े लोगों को नए आयाम समेत सब्जेक्ट भी दिए। रिफ के समापन पर 23 जनवरी, बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर समेत विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे।
इन फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग
फेस्टिवल में हिन्दी फिल्में छाई रहीं। वहीं दुनिया की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी खास रही। दीपक शर्मा निर्देशित इक दिन, श्रेयश गुप्ता निर्देशित इकतार, अभिजीत कोकेट निर्देशित रक्कोश, सूरज तिवारी निर्देशित आई एम जीरो जैसी फिल्मों की खास स्क्रीनिंग हुई, जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिलीं।
रजित कपूर को द महात्मा ऑन सेलुलॉइड थीम अवॉर्ड
द महात्मा ऑन सेलुलॉइड थीम पर हो रहे रिफ में इंडियन फिल्म एंड थिएटर डायरेक्टर रजित कपूर को थीम अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड रिफ के डायरेक्टर सोमेन्द्र हर्ष ने दिया।
द रिसेंडिंग बिटविन बॉलीवुड, हॉलीवुड एंड रीजनल इंडियन सिनेमा विषयक टॉक शो
रिफ की चौथे दिन मंगलवार को हुए द रिसेंडिंग बिटविन बॉलीवुड, हॉलीवुड एंड रीजनल इंडियन सिनेमा विषयक टॉक शो में टर्टल फिल्म के डायरेक्टर दिनेश यादव, एक्टर सुज्जेन बर्नेट, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राजस्थान राज बंसल, एक्टर-जर्नलिस्ट चाल्र्स थॉमसन, स्क्रीन राइटर मयूर पुरी, एक्टर सुशांत सिंह, टेलीविजन प्रजेंटर गोविन्द पद्मसूर्या और ऑथर-डायरेक्टर नंदिता पुरी ने हिस्सा लिया। चर्चा सत्र में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में सोनिया गांधी के रोल प्ले करने वाली एक्टर सुज्जेन बर्नेट ने कहा कि वाकई यह सच है कि बॉलीवुड हॉलीवुड से बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि जब मैं 2005 में भारत आईं तो मैंने टीवी शो किया। सब लोगों ने कहा कि यह उनका गलत स्टेप है। बोला गया कि सुज्जेन आपको टीवी शो पहले मूवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़ा लक और हार्ड वर्क यही एक एक्टर के पास होता है। एक्टर सुशांत सिंह ने कहा कि सिनेमा सिर्फ सिनेमा है। उसे किसी भाषा की जरूरत नहीं है। टेलीविजन प्रजेंटर गोविन्द पद्मसूर्या ने कहा सिनेमा सिर्फ इमोशन। इसमें भाषा कोई रुकावट नहीं है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राजस्थान राज बंसल ने कहा कि फिल्म हिन्दी या अन्य दूसरी भाषा में क्यूं न हो। वह आसानी से इंटरनेशनली पहुंच रखती है। इसी दिन एकरिंग विषयक वर्कशॉप होगी। इसमें टेलीविजन प्रजेंटर गोविंद पदमूर्या ने कई जरूरी बातें शेयर कीं। उन्होंने अपनी ऑडियंस को जानने और अपना प्लान इम्प्रोवाइज करने पर बल दिया।
इन फिल्मों को सराहा
फेस्टिवल में गुरुप्रसाद सिंह निर्देशित सारे जहां से अच्छा, अजितपाल सिंह निर्देशित रम्मत गम्मत और श्याम बेनेगल निर्देशित थीम फिल्म मैकिंग ऑफ महात्मा का स्पेशल स्क्रीनिंग हुई,जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
बुधवार को होगी इन फिल्मों की स्क्रीनिंग
फेस्टिवल के आखिरी दिन बुधवार को टॉक शो समेत देश-दुनिया की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। कलर ऑफ द शैडो विषयक टॉक शो होगा। इसी दिन अनंत महादेवन निर्देशित लाइफ इज गौड़, जय शर्मा निर्देशित गधेड़ो समेत कई अन्य फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी।
