जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में फिल्म वरदानिया की स्क्रीनिंग

जयपुर| जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल फेस्टिवल(जिफ) में चयनित फिल्म वरदानिया की स्क्रीनिंग जैम सिनेमा हाल में दिनांक 21 जनवरी 2019 सोमवार शाम 6.30 बजे होगी |
यह फिल्म एक महिला और उसकी बेटी की आंतरिक जद्दोजहद और  हिन्दुस्तान में लोगों की महिला-विरोधी संकीर्ण मानसिकता और अन्यायपूर्ण अत्याचारों से संघर्ष की मार्मिक कहानी पर आधारित है |
राजस्थान के लिए विशेषकर जयपुर के लिए गौरव व हर्ष की बात है इस फिल्म में माँ का अहम किरदार जिस लडकी ने निभाया है वह जयपुर की बेटी है नाम है कृति गर्ग, और चूँकि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान से प्रेरित है इस बजह से फिल्म की अहम अदाकारा जयपुर की कृति गर्ग ने फिल्म निर्माताओं से अपना मेहनताना लेने से भी इनकार कर दिया |