जिफ़ 2019 का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ, राॅबिन भट्ट काे मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड



जयपुर| शुक्रवार 18 जनवरी 2018 को जैम सिनेमा में जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) के 11वां संस्करण का आगाज हुआ. फेस्टिविल का उद्घाटन कला-संस्कृति विभाग मंत्री बी. डी. कल्ला और 25 देशों के 25 फिल्ममकारों ने किया. इस दौरान बॉलीवुड फिल्म लेखक रॉबिन भट्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. भट्ट ने ‘दिल है की मानता नहीं’, बाजीगर, क्रिश, मेला, चेन्नई एक्स्प्रेस, जैसी 77 फिल्में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को दी हैं। वह राइटर्स एसोशियसन, मुंबई के अध्यक्ष हैं। फेस्टिवल में देश विदेश से बड़ी संख्या में फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्रियां, निर्माता, निर्देशक, लेखक भाग लेने पहुंचे हैं. यह फेस्टिवल  18 - 22 जनवरी तक गोलचा और जेम सिनेमा सहित अन्य पांच स्थानों पर आयोजीत होगा |पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान 64 देशों की 232 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. फेस्टिवल का आगाज बांग्लादेश की फिल्म 'सिनसियरली ढाका' के साथ हुआ. 
आर्यन रोज को समर्पित
इस वर्ष यह फिल्म फेस्टिवल जिफ के फाउंडर-डायरेक्टर हनु रोज के पुत्र आर्यन रोज को समर्पित किया गया जिनकी गत वर्ष सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी | चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता ने आर्यन का पोट्रेट बनाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी|