प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को महान् वीरांगना अब्बक्का रानी पर बनने जा रही फिल्म के जानकारी प्रदान की
महान् वीरांगना अब्बक्का रानी पर बनने जा रही फिल्म हेतु प्रोत्साहन में तब जबरदस्त वृद्धि हुई, जब रानी की गौरव गाथा को लेकर बनने जा रही फिल्म के निर्माण को विभिन्न प्रकार से गति देने के सम्बन्ध में इसके प्रचार प्रसार हेतु जारी पोस्टर के साथ प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी को फिल्म निर्माण करने के बारे में बताया गया | मुख्यमंत्री महोदया को इस अवसर पर फिल्म के निर्माता महावीर कुमार सोनी ने उन्हें इस अवसर पर यह भी स्मरण कराया कि रानी की गौरव गाथा पर उनके द्वारा प्रकाशित पुस्तक की प्रति उन्हें पूर्व में भेंट की गई थी | इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री हेमंत गोदिका साथ उपस्थित थे, जिनके द्वारा मुख्यमंत्री महोदया को फिल्म निर्माण के निर्णय की जानकारी से अवगत कराते हुए उनसे इस बारे में चर्चा की |

