जयपुर के पूर्व राजघराने की राजमाता महारानी पद्मिनी देवी, राजघराने की प्रिंसेस दिया कुमारी एवं गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के मंगल सानिध्य में फिल्म के बारें में जानकारी शेयर की
राष्ट्र, जन एवं प्राणी मात्र का हित लिए हुए शोर्ट फ़िल्में दे चुके ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी ने उनकी एक महान रानी की देशभक्ति, त्याग, बलिदान, अदम्य साहस एवं वीरता की कहानी लिए हुए देशभर में लोकप्रिय पुस्तक पर आधारित हिंदी फिल्म "महान वीरांगना अब्ब्क्का रानी" के प्रचार प्रसार के लिए जारी पोस्टर के साथ देश विदेश में प्रख्यात सिटी पैलेस, जयपुर में जयपुर के पूर्व राजघराने की राजमाता महारानी पद्मिनी देवी, राजघराने की प्रिंसेस दिया कुमारी एवं गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के मंगल सानिध्य में फिल्म के बारें में जानकारी शेयर की|
श्री सोनी ने इस हेतु राजमाता महारानी पद्मिनी देवी जी एवं राजकुमारी दिया कुमारी जी का कोटिश: आभार|व्यक्त किया| उन्होंने कहा कि गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज एवं राजमाता महारानी पद्मिनी देवी जी का इस अवसर पर भावपूर्ण रूप से प्रदान किया गया मंगल आशीर्वाद निश्चित रूप से इस फिल्म को देशभर में अतिशीघ्र जारी होकर अपार सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा, ऐसा विश्वास उन्हें इस अवसर पर प्राप्त हुआ है| निश्चित रूप से रानी की गौरवगाथा देश विदेश में जन जन तक पहुंच कर सभी के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करेगी| इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, हस्तरेखाविद एवं समाजसेवी हेमन्त गोदीका साथ उपस्थित थे|
