पहला "कार्यत इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया" 28 दिसंबर से


“कार्यत कला संस्था” की और से जयपुर में पहली बार “कार्यत इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया” का आयोजन 28 दिसंबर से होने  जा रहा है| पहले किफ्फी-जयपुर 2018 में देश विदेश की बेहतरीन कुल 66 फिल्मो का प्रदर्शन शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होगा| कार्यक्रम के पहले दिन कुल 24 फिल्मो की , दूसरे दिन 29 फिल्मो की और तीसरे दिन 13 फिल्मो की स्क्रीनिंग होगी|
इस फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ दर्शको के लिए 8 विषयो पर विशेष फिल्ममेकिंग सेमिनार और वर्कशॉप भी आयोजित किये गए है, जिनमे से फिल्ममेकिंग के विषय है –
  1. आईडिया /स्टोरी /स्क्रीनप्ले
  2. एक्टिंग  चैलेंजेज
  3. कैमरा /सिनेमेटोग्राफी
  4. इंडिपेंडेंट फिल्म मेकिंग चैलेंजेज
  5. रीजनल  सिनेमा  डेवलपमेंट  इन  टुडे  स्केनरिओ
  6. म्यूजिक /बैकग्राउंड  स्कोर
  7. प्री -प्रोडक्शन , प्रोडक्शन  & पोस्ट  प्रोडक्शन
  8. फिल्म  मार्केटिंग
फेस्टिवल की सभी फिल्मो में अलग अलग सन्देश और मकसद नजर आयेगा| इस फिल्म फेस्टिवल में दर्शको की एंट्री फ्री रखी गयी है I