इंडिवुड फ़िल्म कार्निवल का आयोजन 1 से 5 दिसंबर को


इंडिवुड फिल्म कार्निवल (आईएफसी 2018) 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
फ़िल्म निर्माता निर्देशक एवं भारत सिने एन्ड टीवी राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा ने इस बारें में जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद में आयोजित होने जा रहा यह "कार्निवल 50,000 से अधिक फुटेज लिए हुए, जिसमें 100 से अधिक देशों के 5000 व्यापार प्रतिनिधि, 500 से ज्यादा निवेशक और देशभर से 3500 से अधिक प्रतिभाएं भाग लेंगी।
श्री अरोड़ा ने बताया कि आईएफसी 2018, 10 अरब अमेरिकी डॉलर की परियोजना इंडिवुड की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे लगभग 2000 भारतीय अरबपतियों और कंपनियों द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इंडिवुड के संस्थापक निदेशक श्री सोहन राय संयुक्त अरब अमीरात स्थित मेष समूह के प्रमुख प्रोजेक्ट इंडिवुड के चैयरमेन एवं सीईओ है।